दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलनाथ ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। इस समय पुलिसवालों को मध्य प्रदेश में हफ्ते में कोई छुट्टी नहीं मिलती है। पुलिसवालों की पत्नियों ने इस साल यह मांग उठाते हुए भोपाल समेत कई जगहों पर प्रदर्शन भी किए थे।
कांग्रेस ने विधानसभा के अपने 'वचन पत्र' में पुलिसवालों को हफ्ते में एक दिन की जरूरी छुट्टी देने की घोषणा की थी। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों से चर्चा की और पुलिस बल के लिए साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस फैसले के बाद हजारों पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। ReadMore
No comments:
Post a Comment