कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलनाथ ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। इस समय पुलिसवालों को मध्य प्रदेश में हफ्ते में कोई छुट्टी नहीं मिलती है। पुलिसवालों की पत्नियों ने इस साल यह मांग उठाते हुए भोपाल समेत कई जगहों पर प्रदर्शन भी किए थे।
कांग्रेस ने विधानसभा के अपने 'वचन पत्र' में पुलिसवालों को हफ्ते में एक दिन की जरूरी छुट्टी देने की घोषणा की थी। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों से चर्चा की और पुलिस बल के लिए साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस फैसले के बाद हजारों पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। ReadMore

सीट शेयरिंग को लेकर चिराग पासवान ने बीजेपी को दी धमकी


नई दिल्ली। एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के अलग होने के कारण पार्टी में फूट के संकेत मिल रहे है। बिहार में सम्मानजनक सीटों को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद चिराग पासवान ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि टीडीपी और रालोसपा के जाने के बाद अब एनडीए गठबंधन नाजुक मोड़ से गुजर रहा है। ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में फिलहाल बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मान पूर्वक तरीके से दूर करें। चिराग पासवान ने कहा राहुल गांधी को इस जीत पर ज्यादा उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सत्ता विरोधी लहर होने के बावजूद कांग्रेस को काफी मेहनत करनी पड़ेगी और उन्होंने बहुत कम अंतर से जीत हासिल करके सरकार बनाई है। Readmore

महागठबंधन में कांग्रेस को लग सकता झटका


नई दिल्ली। माना जा रहा था की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बाद यूपी में बनने वाले महागठबंधन में उसकी दावेदारी मजबूत होगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। महागठबंधन बनाने में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बनने बाले गठबंधन में कांग्रेस को बाहर रखने का फैसला ले लिया है। दोनों ही दलों में सीटों का का फॉर्मूला लगभग तय कर लिया है। इस गठबंधन में अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी भी शामिल है। इस  गठबंधन का औपचारिक ऐलान बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर हो सकता है। सूत्रों की माने तो मायावती की पार्टी बीएसपी 38 और  समाजवादी पार्टी 37 और आरएलडी 3 सीटों पर पर चुनाव लड़ेगी।  ReadMore

विधायक जी कर रहे हैं जनता के बूट पॉलिश


दौसा। महवा के विधायक ओमप्रकाश हुड़ला जो इन दिनों जनता की सेवा के लिए नए-नए तरीके अपनाकर जनता को यह संदेश दे रहे हैं कि वह भी आम आदमी है और आप की सेवा करने के लिए विधायक बने हैं उनको अपने से ऊपर ना समझे एक आम आदमी समझकर इन्होंने आज महवा के बाजार में बूट पॉलिश की है इस मौके पर कई लोगों की विधायक जी ने बूट पॉलिश की और लोगों को यह अपने विधायक जी का तरीका जो विधायक जी अपनी जनता के लिए अपना रहे हैं खूब पसंद आ रहा है। जनता की सहभागिता और विधायक बनना दोनों के बीच में दूरियां खत्म होनी चाहिए यह उद्देश्य है महवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला का। ReadMore

राज्य में नई सरकार के बाद, बड़ा प्रशासनिक फेरबदल


जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के सत्ता संभालते ही अशोक गहलोत की अगुवाई वाली सरकार ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों और आठ राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किये गये और 40 आईएएस के तबादले कर नौकरशाही को अपनी पसंद से आकर देने का प्रयास किया है। राजीव स्वरूप का पद बढ़ा और अब गृह विभाग में एसीएस, टीएडी से उठाकर सुदर्शन सेठी को लगाया वन विभाग में, सुबोध अग्रवाल को उद्योग और डीएमआईसी का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। निरंजन आर्य को वित्त प्रमुख सचिव का अहम जिम्मा मिला। ReadMore

ठण्ड के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त, पारा पहुंचा शून्य के पार


सीकर। फतेहपुर में बुधवार को तापमान माइनस में पहुंच गया। हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के बाद शेखावाटी में लगातार 5 वें दिन भी ठंड ने जनजीवन को कंपकंपा रखा है। बर्फीली हवा गलन वाली सर्दी से बुधवार को लगातार 5 वें दिन पारा जमाव बिंदु से नीचे है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। इस सर्दी ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ा दिया। इस बार दिसंबर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है।  इस दौरान दिन में कर्फ्यू जैसे हालत बने रहे।  ReadMore

सोनिया के गढ़ रायबरेली में गरजे मोदी


दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में रविवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। रायबरेली पहुंचने पर पीएम ने मॉडर्न कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने यहां पर 1100 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने देश के साथ अन्याय किया। झूठ कितना भी बोला जाए उसमें जान नहीं होती है। केंद्र सरकार रायबरेली के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन पहले की सरकारों ने इसको नजर अंदाज किया है। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार साल 2022 तक देश के हर गरीब परिवार को छत देने की कोशिश कर रही है। ReadMore

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...