कांग्रेस का बूथ बचाओ-भ्रष्टाचार मिटाओं अभियान

मेड़ता सिटी। मेड़ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक इंदिरा गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में और कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा, पूर्व विधायक रामचन्द्र जारोडा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर सोमानी, मेड़ता विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे लक्ष्मणराम कलरू की मौजूदगी में आयोजित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मेड़ता विधान सभा क्षेत्र में चलाए जाने वाले बूथ बचाओ-भ्रष्टाचार मिटाओं अभियान को लेकर विचार विमर्श कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया गया।

बैठक में कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा, पूर्व विधायक जारोडा और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सोमानी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार बूथ बचाओ-भ्रष्टाचार मिटाओं अभियान को सफल बनाते हुए कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर भाजपा की केन्द्र और राजस्थान सरकार राज में हुए भ्रष्टाचार को जनता के बीच उजागर करे। साथ ही कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करे ताकि आने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी की जीत हो सके। ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार अग्रवाल ने अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए बताया कि 28 अक्टूबर को अभियान को लेकर ब्लॉक कांग्रेस के साथ ग्राम इकाईयो की बैठक आयोजित की जाएगी ताकि गांवों में अभियान को गति ....Read More

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...