पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़

उत्तर प्रदेश। थाना कोतवाली देहात और थाना कोतवाली उतरौला तथा क्राइम ब्रांच बलरामपुर की सयुंक्त पुलिस टीम का अन्तर्जनपदीय 50 हजार के इनामी बदमाश धर्मेन्द्र ऊर्फ सूरजसिंह से थाना कोतवाली बलरामपुर देहात के गांव लुचुइया के सरयू नहर पुल के पास रात करीब 8 बजे के आसपास मुठभेड़ हुआ। जिसमें धर्मेन्द्र उर्फ सूरजसिंह घायल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। फरार बदमाश का तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। इस मुठभेड़ मे क्राइम ब्रांच का एक सिपाही नासिर भी घायल हो गया है। घायल बदमाश और सिपाही दोनों का बलरामपुर के मेमोरियल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। 
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि घायल बदमाश ग्राम खिरिया मजगवा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा का रहने वाला है। इसके ऊपर लूट, हत्या डकैती जैसे गंभीर धाराओं में करीब 15 मुकदमे दर्ज है। बलरामपुर मे भी एक महिला से इसने लूटपाट किया था जिसमें हमें इसकी तलाश थी। बलरामपुर, गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती, लखनऊ आदि कई जनपदों मे यह लूटपाट चोरी, डकैती, और हत्या जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस को काफी दिनों से.........Read More

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...