दिल्ली में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है बल्कि लगातार बढ़ता जा रहा है। गोली चलना तो आम बात हो चुकी है। सोमवार सुबह 38 साल की सुनीता अपनी स्कूटी से स्कूल में ड्यूटी के लिए निकली थी। सुनीता मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है और शादी के बाद इन दिनों दिल्ली के बवाना में अपने ससुराल में रह रही थी। बवाना के अपने घर से हरियाणा में ओचंडी बोर्डर के पास फ़िरोज़ स्कूल की ड्यूटी के लिए निकली थी। बवाना में मेन सड़क पर पुलिस चौकी से थोड़ी ही दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने सुनीता को गोली मार दी। दो गोली सुनीता की छाती में लगी और सुनीता को तुरंत पास के ही महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में एक शख्स लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने महिला को मृत पाया और पुलिस को सूचना दी।
सुनीता को गोली किसने मारी हमलावर कितने थे और किस वाहन से आए थे कोई भी ऐसा नहीं बता पा रहा है, जो शख्स अस्पताल में सुनीता को लेकर आया वह भी अज्ञात था साथ ही सुनीता के जो परिजन अस्पताल में पहुंचे उन्होंने मीडिया से बात.........Read More
No comments:
Post a Comment