राजस्थान विधानसभा चुनाव-2018, BJP की दूसरी सूची जारी


जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की ओर से बुधवार शाम को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई। दूसरी सूची में 31 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इस सूची में कई वर्तमान विधायकों के टिकट काटकर नए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है। इस लिस्ट में देवस्थान राज्यमंत्री और पंचायत राज राज्य मंत्री के टिकट काट दिए गए हैं। इस लिस्ट में बीजेपी में एक दिन पहले शामिल हुए अभिनेष महर्षि को रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। जबकि यहां से वर्तमान विधायक और राजस्थान देवस्थान राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा के साथ ही पंचायत राज राज्य मंत्री धन सिंह रावत का भी टिकट काट दिया गया है। इसी के साथ रामगंज मंडी से चंद्रकांता मेघवाल का टिकट काटकर केशोरायपाटन शिफ्ट किया गया है। हाल ही बीजेपी में शामिल हुए अशोक शर्मा को राजाखेड़ा से टिकट दिया गया है।  ReadMore

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...