कोटड़ी। दीपावली के त्यौहार को लेकर जहां महिला-पुरूष धनवन्तरी देवी को मिट्टी का दीपक जलाने के लिए छोटे-छोटे दीपक की खरीददारी कर घरों और मन्दिर परिसर में जलाते नजर आए। वहीं कोटड़ी में पहली बार भगवान श्रीचारभुजानाथ के दरबार में चारभुजा व्यायामशाला के तत्वाधान में पीली मिट्टी से 5 फिट ऊंचा और 6 फिट गोलाकार का विशालकाय दीपक मन्दिर प्रांगण में बनाया गया। जिसे शुभ मुहुर्त में शाम को नृसिंहद्वारा के महन्त राम अनुग्रहदासजी महाराज ने पूजा अर्चना की। इस दौरान सरपंच जमनालाल डीडवानिया, केशकला बोर्ड के सदस्य प्रहलाद सेन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह छापड़ेल, युमो मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण तेली, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री महेन्द मीणा, किसान मोचा मण्डल अध्यक्ष भंवर गुर्जर, व्यायामशाला अध्यक्ष कैलाश चन्द्र अहिर उपाध्यक्ष देवकिशन प्रजापती राकेश काबरा मंत्री श्यामलाल पुरोहित, प्रमुख प्रकाश वैष्णव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों के सानिध्य में मन्त्रोच्चारण के साथ प्रज्वलित किया गया।
श्याम सुंदर चेचानी ने बताया कि दीपावली के अवसर पर शाम को......Read More
No comments:
Post a Comment