सात दिवसीय 51कुण्डीय महायज्ञ महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

बहरोड़। क्षेत्र के मांढ़ण गांव स्थित सिद्ध सेवा धाम पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक धाम के महंत अनिल पुरोहित के सानिध्य में 16 नवम्बर तक सात दिवसीय 51 कुण्डीय महा यज्ञ महोत्सव और रासलीला और भंडारे का शुभारम्भ हुआ। सिद्ध सेवा धाम के महंत अनिल पुरोहित ने बताया कि ये 51कुण्डीय महायज्ञ आचार्य राहुल आचार्य और शिवचंद इष्टधारी के नेतृत्व में और रासलीला का आयोजन आचार्य चंद्रशेखर भारद्वाज के मुखारविंद से गाए भजनों और  रंगारंग झांकियों के साथ हो रहा है। 
कार्यक्रम अनुसार महायज्ञ शुरू होने से पूर्व माढ़ण कस्बा के मुख्य बाजार से तीन किमी दूर सिद्द सेवा धाम यज्ञ स्थल तक लोक गीतों और भजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली  और बाद यज्ञ वेदियों के पास मंगल कलश स्थापना करा गणेश वंदना से महायज्ञ महोत्सव और सर्व देव आहुतियों के साथ यज्ञ कार्यक्रम शुरू हुआ और भगवान विष्णु की महा आरती के साथ प्रथम दिवश का यज्ञ सम्पन हुआ। 
इस मौके पर यज्ञ करा रहे ब्राह्मणों और 51 जोड़ो के रूप में जुटे मुख्य यजमानों और अन्य भक्तों को भंडारे की प्रशादी से भोजन कराया गया। इसी दौरान.......Read More

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...