पुष्कर। राहुल गांधी ने पुष्कर तीर्थ की पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक कर अपने चुनावी अभियान का शंखनाथ किया। देश में अमन चैन और खुशहाली बनी रहने की कामना भी की। राहुल गांधी को उनके पुश्तैनी पंडित दीनानाथ कौल राजनाथ कौल ने पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान राहुल ने तीर्थ पुरोहितों की बहि में सबसे पहले वंदे मातरम लिखा। इसके बाद राहुल ने लिखा है में पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना कर भारत देश और विश्व अमन चैन की कामना की। राहुल गांधी को ब्रह्म घाट पर पूजा अर्चना करते हुए देखने के लिए बड़ी संख्या में सरोवर के अन्य घाटो पर भीड़ उमड़ पड़ी।
सरोवर के ब्रह्म घाट पर पूजा अर्चना के बाद राहुल गांधी सीधे ब्रह्मा मंदिर पहुंचे। राहुल गांधी ने ब्रह्मा की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। ब्रह्मा मंदिर में पुजारी परिवार ने राहुल गांधी को प्रसाद और जगत पिता की तस्वीर भेंट की। वही संत समाज ने राहुल को भगवा पगड़ी पहनाई। इस दौरान राहुल गांधी बेहद खुश नजर आए। ब्रह्मा मंदिर में संत प्रज्ञान पूरी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने में सहयोग की मांग की। वहीं सन्त प्रज्ञानपुरी ने पुष्कर तीर्थ ओर ब्रह्मा मंदिर का इतिहास भी बताया। ReadMore
No comments:
Post a Comment