अजमेर। कहने को यूं तो अजमेर को स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल कर स्मार्ट बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं सिटी का ही एक क्षेत्र ऐसा है जहां के लोगों को काला पानी यानी कि गंदा पानी पीने को मजबूर किया जा रहा है। इस ओर ना तो जलदाय विभाग और ना ही जिला प्रशासन कोई ध्यान दे रहा है। अजमेर को देश के स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल किया गया था। इसे स्मार्ट बनाने के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्य भी किए गए। लेकिन इसी शहर के नानक का बेड़ा क्षेत्र के लोग पिछले लम्बे समय से गंदा पानी पीने को मजबूर है। स्थानीय लोगों की मानें तो दो दिन छोड़कर उनके यहां पेयजल की सप्लाई होती है।
उसमें भी आधा टाईम लगभग नलों से गंदा पानी ही आता है। इसकी कई बार जलदाय विभाग को शिकायत कर दी गई। लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय बाशिंदों ने यह भी कहा कि.......Read More
No comments:
Post a Comment