पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई


भोपालगढ़। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बुधवार को कस्बे के मिर्धा सर्किल के पास पंडित नेहरू की प्रतिमा पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जाखड़ की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। युवा कार्यकर्ता रामनिवास सैन बिरानी ने बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भोपालगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जाखड़ ने कहा कि हमें पंडित नेहरू के बताए हुए रास्ते पर चलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बना कर देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हर युवा को आगे आना चाहिए। इस दौरान जाखड़ ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालकर विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया। इस मौके पर सिंबू भाई प्रजापति, अनिल पुनिया, हेमसिंह सोलंकी, नरेश चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। ReadMore

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...