कोटा। हाड़ौती में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे और उनके रोड शो के बाद से पंजे के निशान की यह पार्टी भाजपा पर भारी पड़ती नजर आ रही है। रविवार को कांग्रेस के पंजे ने भाजपा के कमल को बड़ा राजनीति झटका देते हुए तगड़ा नुकसान पहुंचाया है। कोटा शहर के रामपुरा में रहने वाले जनसंघ से भाजपा के सिपाही रहे एक जनसंघी परिवार को तोड़कर पार्टी में शामिल किया है। वह भी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हाडौती में तीन दिवसीय झालावाड़ के दौरे पर रहने के दौरान।
रामपुरा के रहने वाले जयप्रकाश शर्मा उर्फ जेजे ने रविवार को सैकडों कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस और हाड़ौती के कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता शांति धारीवाल का हाथ थामा है। जेजे शर्मा ने कांग्रेस का दामन थामकर भाजपा को राजस्थान विधानसभा चुनाव के शुरूआती माहौल में गहरा राजनीति झटका देते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। जेजे शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने को राजनीति गलियारों में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस का भाजपा पर यह पहला राजनीति अटैक माना जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के बनावटी गढ़ को ढहाने में कांग्रेस जुट गई है। चूंकि पिछले.....Read More
No comments:
Post a Comment