जोधपुर। चुनाव का समय ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है। राजनीतिक गलियारों में हलचल भी बढ़ती जा रही है। बीते 2 दिन वैसे तो त्योहारी दिन कहलाए। लेकिन इन सबके बीच अशोक गहलोत और राजनीतिक गणित के जानकार चंद्रराज सिंह भी की मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। दोनों ने करीब 20 मिनट तक दिल्ली के एयरपोर्ट स्थित वीआईपी लाउंज में चर्चा की। जिसमें कई विषयों पर बात हुई जो कि सियासी धड़कन तेज करने वाली है।
बीते 2 दिन जोधपुर में जननायक अशोक गहलोत मौजूद रहे तो उनके मातहत लोग टिकट के चहेते लोगों का हुजूम भी उसके इर्द-गिर्द रहा। इन सब के बीच में जोधपुर से दिल्ली प्रस्थान के समय राजनीतिक दिग्गज और अपने चुनावी गणित के लिए जाने वाले चंद्रराज सिंघवी भी इस बार गहलोत के साथ दिल्ली में दिखे। दिल्ली के एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में दोनों की तकरीबन 20 मिनट तक मुलाकात हुई।
एक और गहलोत जहां अपने राजनीतिक जादू के लिए जाने जाते हैं तो वहीं चंद्रराज सिंघवी का राजनीतिक गणित भी किसी से छुपा नहीं है। अपने 50 साल से अधिक के राजनीतिक करियर में कई संगठन कई पार्टियों के साथ भाजपा राज में मंत्री रह चुके, बीसूका के उपाध्यक्ष रहे सिंघवी इस बार निर्दलीय मंच के जरिए 50 से अधिक उम्मीदवार उतार रहे हैं।
दोनों की मुलाकात के क्या मायने निकाले जाएं यह राजनीतिक जानकारों के सोच और समझ का विषय है। लेकिन सूत्रों की माने तो........Read More
No comments:
Post a Comment