अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात का पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन राज हंस वाटिका में आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री बीरम देव सिंह, जिला संगठन प्रभारी प्रसन्न चंद मेहता अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। सम्मेलन में अपेक्षा से काफी कम जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जिसका कारण टिकट की दौड़ माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात के जिलाध्यक्ष प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने देहात जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें केवल मात्र 120 ही जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों की कम संख्या के सवाल पर पदाधिकारियों ने कैमरे के पीछे कहा कि हर कोई टिकट की दौड़ में शामिल है।
इसके चलते संख्या कम है। प्रदेश महामंत्री बीरम देव सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रटी रटाई बात बोलते हैं। सुबह से शाम तक सिर्फ राफेल का राग अलापते रहते हैं। जबकि उनकी हर बात झूठी है। राहुल गांधी कहते हैं कि........Read More
No comments:
Post a Comment