परनामी का जनसम्पर्क अभियान


जयपुर। विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे है प्रत्याशियों की धड़कने तेज होती जा रही है। नेता लोग सुबह से ही चुनाव प्रचार प्रसार के लिए कार्यकर्ताओं के साथ निकल जाते है यह दौर देर रात तक चलता रहता है। आजकल प्रत्याशियों को खाना खाने तक का समय नही मिलता है। भाजपा के कद्वावर नेता और पार्टी के पूर्व अघ्यक्ष अशोक परनामी भी ताबड़ तोड़ चुनाव प्रसार में लगे हुए है।
परनामी ने सोमवार को जवाहर नगर कच्ची बस्ती टीला नम्बर 5 में जनसम्पर्क किया। परनामी पहले भी आदर्श नगर से विधायक है और इस बार भी इसी क्षेत्र के दुबारा अपना भाग्य अजमा रहे है। 2013 के विघानसभा चुनाव में जो मोदी लहर थी परनामी सिर्फ 3425 वोटों से काग्रेस के प्रत्याशी को हराया था। देखना यह है कि 11 दिसम्बर का दिन किसके लिए अच्छा और किसके लिए बुरा होगा यह अभी गर्भ में है। ReadMore

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...