मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की हड़ताल


अजमेर। के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट बीती देर रात से हड़ताल पर चल रहे हैं। रेजीडेंट में रोज शराब के नशे में धुत्त मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट को लेकर था। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने पुलिस की मौजूदगी में रेजीडेंट के प्रतिनिधियों से वार्ता की जो सफल भी हुई लेकिन रेजीडेंट काम पर नहीं लौटे। हड़ताल के कारण अस्पताल की व्यवस्थां चरमरा गई। अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के आपातकालीन विभाग में डयूटी कर रहे रेजीडेंट डॉक्टर के साथ बीती रात शराब के नशे में धुत्त होकर आए मरीज के परिजनों ने मारपीट कर डाली। इससे रेजीडेंटस में रोष गहरा गया और उन्होंने हड़ताल कर दी। रेजीडेंटस ने पुलिस को भी इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामले में रामगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले तन्मय कुमार शर्मा को गिरफ्तार भी किया है। रेजीडेंटस के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई।
मरीजों को भी इससे खासा परेशान होना पड़ा। मरीजों की परेशानी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ अनिल जैन ने रेजीडेंटस को वार्ता के लिए बुलवाया। वार्ता में पुलिस अधिकारियां को भी बुलवाया गया। रेजीडेंस ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने की रेजीडेंटस से मांग रखी। डॉ जैन ने कहा कि रेजीडेंटस वार्ता से संतुष्ठ होकर गए हैं। जल्द ही वह काम पर भी लौट आएंगे जिससे व्यवस्था पुनःपटरी पर आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस के अधिकारियों से भी इस पर सहमति बनी है कि यदि पुलिस को किसी डॉक्टर या रेजीडेंटस से जांच करनी हो तो अस्पताल अधीक्षक या मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से अनुमति लेकर आए। ReadMore

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...