जोधपुर। इस बार जनता का जादू चलेगा और महारानी के नाटक लटके झटके नहीं चलेंगे। जनता पूरी तरह जाग चुकी है और यह जो माहौल है यह परिणाम की और इशारा कर रहा है। यह कहना है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का। मंगलवार जोधपुर आने के बाद एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जुबानी हमला किया। लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट होने का संदेश भी दिया। कांग्रेसियों का भारी हुजूम मंगलवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर देखने को मिला। वजह थी उनके चहेते नेता जन नायक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिवाली पूर्व अपने कार्यकर्ताओं के बीच में प्रकाश पर्व मनाने पहुंचे हैं।
हालांकि मायने सियासी हैं लेकिन कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखकर गहलोत भी खुश नजर आए और अपनी खुशी का इजहार भी उन्होंने बातचीत में किया। गहलोत ने स्पष्ट कहा कि माहौल कांग्रेस के पक्ष का है। जनता त्रस्त है और विकास मार्ग पर राजस्थान कांग्रेस नेतृत्व में अग्रसर होगा। साथ ही यह भी कहा की महारानी के नाटक लटके झटके अमित शाह का तिया-पांचा यहां नहीं चलेगा। गहलोत से मिलने मंगलवार को उनका स्वागत करने बड़ी संख्या में कांग्रेसी सवेरे से ही एयरपोर्ट पर जुटे। वहीं टिकट वितरण के सवाल पर भी गहलोत ने स्पष्ट कहते हुए कहा की.......Read More
No comments:
Post a Comment