भाजपा का नवशक्ति सम्मेलन हुआ आयोजन

सांगोद। विधायक हीरालाल नागर ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा की भाजपा को हर बूथ पर जीतना है। बूथ मजबूत होगा तो वार्ड मजबूत होगा और वार्ड मजबूत तो विधानसभा मजबूत होगी। हर बूथ में जीत के लिए हमारी रणनीति बहुत मायने रखती है। हमें समय का उपयोग करना है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दर्ज करनी है। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। विधानसभा क्षेत्र सांगोद में दोपहर को भारतीय जनता पार्टी का नवशक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के संसदीय सचिव नरेंद्र नागर ने केंद्र सरकार की ओर से संचालित उज्जवला, आवास योजना, किसान हित की नीतियों और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर बोलते हुए कांग्रेस पर तंज कसा कि कांग्रेस झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस का झूठ जनता के सामने आ जाएगा। संसदीय सचिव नरेंद्र नागर ने सांगोद विधानसभा मे पांच वर्षों में हुए क्षेत्र के कामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बल पर जनता के बीच जाए। उन्हें पार्टी से जुड़े कांग्रेस पूरा चुनाव अफवाहों और जातियों में दुष्प्रचार का जहर घोलकर लड़ना चाहती है। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ तमाम विपक्ष.........Read More 

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...