भरतपुर। भरतपुर में कोटा के भाजपा सांसद ओम बिड़ला पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेकर उन्हें आगामी चुनाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए। इसके बाद भाजपा के मीडिया सेंटर में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं और 3 राज्यों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार फिर से बनाएगी साथ ही केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा की भाजपा ने हमेशा ही विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा है। जबकि कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ मिथ्या आरोप लगा रही हैं। जिनके पास कोई सबूत नहीं है और जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर सबूत सहित आरोप उस समय लगाए थे। जब कांग्रेस सत्ता में थी। ओम बिड़ला ने कहा कि चुनाव में हम आम जन तक पहुंच रहे हैं और 5 सालों के अंदर प्रदेश की भाजपा सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार ने आमजन के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए किस तरह से काम किया।
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं और साथ ही जिले वाइज एजेंडा और पंचायत स्तर पर एक एजेंडा लेकर हम जा रहे हैं। साथ ही दूसरे सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि किसानों के फायदे के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला...........read More
No comments:
Post a Comment