अविनाश राय खन्ना की प्रेस कांफ्रेंस का हुआ आयोजन


जयपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओर प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मीडिया सेंटर में मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं ओर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए खन्ना ने कहा की जब कांग्रेस टिकटों के लिए लड़ रही थी तब भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बूथ पर पार्टी को मजबूत करने में लगा हुआ था। बीजेपी में टिकट का चयन किसी एक व्यक्ति द्वारा ना करके संगठनों के विभिन्न स्तर से गुजरते हुए एक चयन प्रक्रिया के माध्यम से होता है।
वहीं पायलट पर वार करते हुए खन्ना ने कहा की सचिन पायलट अपना कर्मक्षेत्र छोड़कर टोंक से चुनाव लड़कर प्रदेश की जनता  को क्या सन्देश देना चाहते है। यह जनता भली-भांति जानती है कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची में कुछ भी नया नहीं है। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी के नामांकन में बहुत ही अच्छा और उत्साह पूर्ण वातावरण है।वहीं खन्ना ने अपने कार्यकर्ताओं के बारे में बताते हुए कहा कि 51 हजार से अधिक बूथों पर 10 लाख से अधिक समर्पित कार्यकर्ता के दम पर बीजेपी चुनाव जीतेगी। इसके साथ ही खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कल दिनांक 17 नवंबर को अपने क्षेत्र झालरापाटन से दोपहर 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। ReadMore

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...