सरकारी और प्राइवेट बसों में उड़ रही है नियमों की धज्जियां


जयपुर। शहर में चल रही लो फ्लोर और मिनी बसों में महिलाओं के लिए आरक्षित कर रखी है। लेकिन आरक्षित सीटों पर बैठता कोई और ही है। शहर में चल रही लो फ्लोर और सिटी बसों के अंदर महिलाओं के लिए अलग सीट बना तो दी गई है। लेकिन इन बसों पर महिलाओं को बैठने की सुविधाएं नहीं दी जाती है। वहां पर पुरुषों का कब्जा है। भारी भीड़ होने पर भी महिला आरक्षित सीट होने के बावजूद महिलाएं खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर है। क्योंकि चालक और परिचालक इस ओर ध्यान नहीं देते है।
जबकि महिलाएं चालक और परिचालक को शिकायत करती है। महिलाओं के लिए आरक्षित सीट है फिर भी यहां पर पुरुष बैठे हैं, यहां पर हमें बैठने की सुविधा उपलब्ध कराएं लेकिन चालक परिचालक का जवाब आता है कि इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। ऐसे में महिलाओं की यह समस्या लगातार बनी हुई है और प्रशासन की ओर से नियम तो बना दिए गए हैं। लेकिन उन नियमों की पालना कहीं नजर नहीं आ रही है।
यह महिलाओं की लगातार समस्या बनी हुई है की सफर करने के दौरान होने सीट नहीं मिल पाती और खड़े होकर सफर करना होता है। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि कुछ महिलाओं के साथ बच्चे होते है तो कुछ महिलाओं के पास सामान भी होता है। इससे लगातार महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ReadMore

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...