अलवर। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस अध्यक्ष टीकाराम जूली नरसिंह भगवान के शरण में दिल्ली जाने से पहले नरसिंह भगवान के मंदिर पहुंचे। पैनल में सिंगल नाम होने के कारण उनका नरसिंह भगवान के मंदिर में स्वागत किया गया। इस मौके पर गांव के ओंकार सिंह वीरेंद्र सिंह सुरजा राम जोगी प्रभु दयाल जांगिड़ ब्राह्मण पूर्व प्रधान शिव लाल गुर्जर लोकेंद्र सिंह दीपेंद्र सिंह महेश सिंह अली खान तारा चंद शर्मा पीपी खान बाबू खान मौजूद रहे।
सर्व समाज के लोगों ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली को अलवर ग्रामीण विधानसभा से टिकट मिले इसी शुभकामना के साथ उन्हें साफा भी पहनाया गया। इस मौके पर जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया भगवान नरसिंह की कृपा से उन्हें ही टिकट मिलेगा और जनता के बीच में रहने का लाभ उन्हें विधानसभा चुनाव में जरूर मिलेगा।
ईश्वर की कृपा उन पर बनी रहेगी जमालपुर के पश्चात उन्होंने इंदरगढ़ मोरिया रतवा का बल्ला ना बंदी पूरा सहित अन्य गांव में भी संपर्क करते हुए केंद्रीय चुनाव संचालन समिति और पूर्व केंद्रीय गृह रक्षा राज्य मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के दरबार में उपस्थिति देने के लिए रवाना हो गए। ReadMore
No comments:
Post a Comment