श्रीगंगानगर। विधानसभा सदस्यों में प्रदेश का सर्वाधिक धनवान विधायक श्री गंगानगर से है और सबसे कम संपत्ति वाला विधायक भी श्रीगंगानगर जिले से ही है। संपत्ति के अर्श और फर्श के इस सहयोग के साथ संयोग यह भी जुड़ा है। प्रदेश विधानसभा के मौजूदा 197 विधायकों में संपत्ति के मामले में श्रीगंगानगर विधानसभा से विधायक जमींदारा पार्टी की कामिनी जिंदल पहले स्थान पर हैं। हालाँकि कामिनी की सम्पति अब और बढ़ गयी है। उनकी चल व अचल संपत्ति दो अरब से अधिक है। जबकि सबसे कम संपत्ति श्रीगंगानगर जिले की रायसिंहनगर विधानसभा से विधायक सोनादेवी के पास है। संयोग यह है भी कि सोनादेवी भी जमींदारा पार्टी से ही जीती।
यह बात अलग है कि अब वह कांग्रेस की टिकट पर रायसिंहनगर सीट से चुनाव लड़ रही। चल और अचल संपत्ति के मामले में एक यह भी संयोग जुड़ा है कि प्रदेश में पांच विधायकों के पास अचल संपत्ति नहीं हैं। इनमें भी दो श्रीगंगानगर से हैं। रायसिंहनगर विधायक सोनादेवी व अनूपगढ़ विधायक शिमला देवी के पास अचल संपत्ति नहीं हैं। इसके अलावा सिरोही विधायक ओटाराम,बायतू विधायक कैलाश चौधरी तथा भीलवाड़ा विधायक धीरज गुर्जर के पास भी अचल संपत्ति नहीं है। शिमला देवी के अलावा शेष सभी विधायकों के पास चल-अचल संपत्ति करोड़ों व लाखों में है जबकि उसके पास चल संपत्ति लाख से भी नीचे मतलब हजारों रुपए में है। ReadMore
No comments:
Post a Comment