मोदी सीकर में करेंगे आम सभा को संबोधित


सीकर। राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभाओं के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्प जैन गुरुवार को सीकर आए। जैन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद कहा प्रधानमंत्री मोदी सीकर में 4 दिसम्बर को आम सभा को सम्बोधित करेंगे। सभा स्थल और स्थितियों का जायजा लिया। जैन ने कहा सभा सफल कैसे हो इसको लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई है। जैन ने भाजपा में गुटबाजी पर कहा इस बार माइक्रो मैनेजमेन्ट कर टिकट दी गई है।  बैठक में सांसद सुमेधानंद सरस्वती, यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां,जिला अध्यक्ष विष्णु चेतन, डाॅ.बलवन्त सिंह चिराना, पवन मोदी, ईश्वर सिंह राठौड़, अनिता शर्मा, अशोक चैधरी, राजकुमार जोशी,इंदिरा चौधरी, रतन सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ReadMore

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...