झील में छठ पूजा के लिए गया युवक डूबा


डूंगरपुर। शहर की गैप सागर झील में छठ पूजा के लिए गया युवक डूब गया। मौके पर जमा भीड़ ने उसे देख कर पुलिस को खबर सुचना दी और करीब आधे घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी है। मामले के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के गैप सागर झील पर सुबह छठ पूजा चल रही थी। इसी दौरान एक युवक तैरता हुआ झील के बीच बनी शिव जी की प्रतिमा तक पहुंच गया। उसे देखकर बिहार के सहरसा शहर निवासी दीपक कुमार पंडित तैर कर प्रतिमा तक पहुंचा।
लेकिन लौटते समय उसकी सांस फूल गई और डूबने लगा और उसके शोर मचाने पर मौके पर जमा लोगों ने झील में छलांग लगाकर बचाने की कोशिश की लेकिन दूरी ज्यादा होने से दीपक को बचाना संभव नहीं हो सका और वह डूब गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस और गोताखोर ललित श्रीमाल पहुंचे। आधे घंटे से लगातार दीपक की झील में तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दीपक डूंगरपुर शहर में संचालित एक धागा मील का कर्मचारी था। ReadMore

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...