जलदाय मंत्री गोयल का टिकट कटने से भाजपा में बगावत

रायपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा की ओर से जारी हुई 131 प्रत्याशियों की सूची में जैतारण विधानसभा से चुने जाने वाले भाजपा के कद्दावर नेता विधायक और जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल का टिकट कटना खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा ने जैतारण से संघ समर्थक और युवा चेहरे अविनाश गहलोत पर भाग्य आजमाया तो इधर सोजत विधान सभा से लगातार दूसरी बार जीतने वाली विधायक संजना आगरी का टिकट काटकर रायपुर प्रधान शोभा चौहान को उम्मीदवार घोषित किया। जैतारण और सोजत विधायक के विरुद्ध लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं के नाराजगी की खबरे आ रही थी। हाल ही कुछ महिने पहले पाली मे आयोजित हुई भाजपा के मंडल अध्यक्ष और भाजपा पदाधिकारियों ने भी सोजत और जैतारण विधायक के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। जयपुर से बर में पहली बार आने पर भाजपा उम्मीदवार अविनाश गहलोत का बर बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं और माली समाज द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। ReadMore      

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...