जयपुर। छठ के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ जयपुर के गलता तीर्थ पर बिहार उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों की ओर से छठ पर्व का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे छठ पर्व पूर्वी भारत का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है और इस दिन उन सब के द्वारा पुत्र रत्न प्राप्ति सुख समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए पूजा की जाती है। छठ पर्व के अवसर पर भारत के बिहार उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों की ओर से 36 घंटे उपवास रखा जाता है और इसके बाद में डूबते हुए सूर्य को पूजा जाता है इन लोगों का मानना है कि सूर्य सबसे पवित्र है इसलिए वह इसकी पूजा अर्चना करते हैं।
वहीं बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के लिए यह बहुत ही बड़ा पर्व है इस पर्व को लेकर यहां के लोग उत्साहित रहते हैं कुछ लोग गलताजी तीर्थ पर दंडवत करते आते हैं तो कुछ लोग घंटों गलता तीर्थ के कुंड में घुटनों के बल खड़े रहकर पूजा अर्चना करते हैं। छठ का पर्व का आयोजन कार्तिक माह मैं किया जाता है यह सनातन धर्म का बहुत बड़ा पर्व है जोकि भारत के कुछ राज्यों में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है आज इस पर्व का आयोजन जो लोग बिहार उत्तर प्रदेश और झारखंड से आए हुए हैं और जयपुर में व्यवसाय मजदूरी या अन्य कार्य करते हैं और या रहने लगे हैं उनकी ओर से किया गया। गलता पीठाधीश्वर महंत अवधेश आचार्य की ओर से छठ पर्व पर महा आरती की गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ReadMore
No comments:
Post a Comment