बीकानेर। कांग्रेस हमेशा सेना की क्षमताओं पर शक करती है। इतना ही नहीं अब तो कांग्रेस सेनाध्यक्ष पर भी शक करने लगी है। जबकि सेना चौबिसों घंटे हमारी रक्षा करती है। कांग्रेस की यह सोच सेना के मनोबल को कम करने वाली है। कांग्रेस नेता और राजसमंद से प्रत्याशी सीपी जोशी की ओर से अभी हाल ही में दिए गए। विवादित बयानों पर उन्होंने कहा कि सीपी जोशी का चुनाव निरस्त किया जाना चाहिए और उन्हें अयोग्य घोषित करना चाहिए। क्योंकि राजनीति का मतलब जाति-धर्म नहीं है। जोशी के बयानों से लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष-2014 में भाजपा की सरकार सिर्फ छह प्रदेशों में थी लेकिन अब 18 प्रदेशों में है। वहीं कांग्रेस की सरकार उस दौरान 16 प्रदेशों में थी, अब सिर्फ चार प्रदेशों में ही सिमट गई है। ये कहना है राजस्थान के भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का जो कि शुक्रवार को मरू नगरी बीकानेर पत्रकारों से रूबरू होते हुए।
कही इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शुक्रवार को गुरु पर्व पर रानी बाजार स्थित गुरुद्वारे पहुंचे। वहां उन्होंने गुरु ग्रन्थ साहिब के मत्था टेका और लंगर भी चखा। उनके साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम क्षेत्र विधायक और प्रत्याशी डॉ. गोपाल जोशी,सत्य प्रकाश आचार्य, सहीराम दुसाद भी साथ थे। ReadMore
No comments:
Post a Comment