केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मीडिया से हुए रूबरू


अजमेर। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अजमेर प्रवास पर रहे। जयपुर रोड़ स्थित भाजपा नेता की होटल में गुर्जर पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक के सबसे ईमानदार प्रधानमंत्री रहे है। उन्होंने देश का नाम विश्व में रोशन किया है। इसके बावजूद भी कांग्रेस पार्टी को यह नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि जो खुद खानदानी चोर है। वह दुसरों को चोर साबित करने में जुटे हैं लेकिन कामयाब नहीं हो पा रहे।
गुर्जर ने यह भी कहा कि गत दिनों कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने भारत माता की जय को बंद करवाकर कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के नारे लगवाए। इससे स्थिति साफ हो जाती है कि पार्टी के नेताओं के लिए देश से पहले गांधी परिवार है। उन्होंने कहा कि इस गांधी परिवार की हकीकत जनता जान चुकी है और भाजपा के शासन से जनता पूरी तरह संतुष्ट है। ऐसे में राजस्थान में फिर से कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान शहर अध्यक्ष अरविंद यादव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। ReadMore

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...