दौसा। देव नगरी के नाम से दौसा को जाना जाता है। यहां पांच महादेव मंदिर है और सोमनाथ महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, सहजनाथ महादेव मंदिर, बैजनाथ महादेव मंदिर स्थित है। यहां की प्रसिद्ध मिठाई दौसा के डोवठे मशहूर है और दौसा में बालाहेड़ी पीतल के बर्तन मशहूर है। सोने का हुक्का मशहूर है और लवण की दरिया आदि प्रसिद्ध है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 7 दिसंबर को होने है। जिसके चलते निर्वाचन विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गया साथ ही विधानसभा चुनाव में लड़ने वाले प्रत्याशियों ने भी घर घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगने और अपने पक्ष में करने के लिए जी तोड़ मेहनत में जुट गए है।
जिसके चलते दौसा जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है। जिनमें दौसा, सिकराय, महुआ, बांदीकुई और लालसोट जिनमें दौसा महुआ और बांदीकुई सामान्य वर्ग की विधानसभा क्षेत्र है तो सिकराय अनुसूचित जाति की है और लालसोट अनुसूचित जनजाति की आरक्षित सीट है। दौसा जिले में मतदाताओं की बात करें तो दौसा जिले में लगभग 11 लाख मतदाता है। जिनमें करीब सात लाख के करीब पुरुष मतदाता है 6 लाख के करीब महिला मतदाता है। जो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की जीत का फैसला करेंगे। विधानसभा 2013 में हुए चुनाव की बात करें तो दौसा जिले में लगभग 928114 मतदाता थे। जिनमें 496815 पुरुष मतदाता है और 429715 महिला मतदाता थी। ReadMore
No comments:
Post a Comment