अज्ञात वाहन ओर बाइक की टक्कर


जैसलमेर। पोकरण क्षेत्र के चाचा गांव के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे जोधपुर रेफर किया गया। बाइक पर सवार दो युवक पोकरण से चांदनी जा रहे थे। इसी दौरान चाचा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें  बाइक सवार चांदनी निवासी राणसिंह (28) पुत्र रेवंतसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चांदनी निवासी दलसिंह (30) पुत्र मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को पोकरण अस्पताल लाया गया।यहां गंभीर हालत के कारण उसे जोधपुर रेफर किया गया। ReadMore

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...