विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत जागरुकता रैली का आयोजन


सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के र्निदेशानुसार विधिक सेवाओं के बारे में आमजन को जागरुक करनें के उद्धेश्यि को लेकर सवाई माधोपुर जिला विधिक सेवा प्रधिकरण द्वारा विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर विधिक सेवा जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला जज हरेन्द्र सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। विधिक रैली इन्द्र मैदान से रवाना होकर बजरिया क्षैत्र के मुख्य बाजारों से होते हुवे गुजरी। रैली में बडी संख्या में स्कुली छात्र छात्राओं सहित न्यायिक कर्मचारीयों ने भाग लिया। रैली के दौरान स्कुली छात्र छात्राओं द्वारा आमजन को विधिक सेवाओं के बारे में जागरुक करनें के लिये विधिक सेवाओं से जुडी जानकारीया लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी कर लोगों को जागरुक करनें का प्रयास किया गया। 
विधिक रैली के बाद जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेन्टर पर विधिक सेवा सप्ताह का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेरता शर्मा ने विधिक सेवा सप्ताह के बारे में जानकरी दी। उनके उनके अनुसार आगामी 18 नवम्बर तक विधिक सेवा सप्ताह मनाया जायेगा। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। ताकी आमजन को विधिक सेवाओं के बारे में जागरुक किया जा सके।  ReadMore

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...