जयपुर। चुनावी समय आते ही राजनैतिक पार्टियां अलग-अलग तरीकों से मतदाताओं को लुभाने का तरीका ढूंढ ही लेती है। जिसके चलते उनको आने वाले चुनाव में फायदा हो सके और इसी फार्मूले को अपनाते हुए भारतीय जनता पार्टी लगातार नए अभियान के साथ ज्यादा से ज्यादा जनता तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जिसके चलते शनिवार से शुरू होकर 2 दिनों तक चलने वाला "मेरा परिवार भाजपा परिवार" अभियान को जयपुर में सांसद रामचरण बोहर द्वारा शुरू किया गया।
यह अभियान पूरे प्रदेश में मंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी सभी के द्वारा शुरू किया जाएगा। जिसमें सभी अपने अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर "मेरा परिवार भाजपा परिवार” अभियान चलाएंगे जिसमें खासतौर से उन घरों को टारगेट किया जाएगा जो विरोधी पार्टी के समर्थकों का हो जिसमें बैनर के साथ-साथ पोस्टर भी लगाए जाएंगे। जिससे ऊपरी तौर पर बीजेपी तय कर सके कि उनके समर्थन में कितने लोग खड़े हैं। जिसके बाद आने वाले चुनाव के लिए....Read more
No comments:
Post a Comment