CM राजे गणेश जी की शरण में

सवाई माधोपुर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को सवाई माधोपुर में एक दिवसीय दौरे पर रही। मुख्यमंत्री ने एक दिवसीय दौरे के दौरान रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में दर्शन कर विधिवत रूप से भगवान गणपति की पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली के लिए मनोकामना की। हालांकि इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री का दो बार रणथम्भोर में गणेश मंदिर आने का कार्यक्रम बना था। लेकिन किन्हीं कारणों से उनके नहीं आने पर दोनों बार ही कार्यक्रम रद्द हो गया था। इसके बाद एक बार फिर सीएम राजे का सवाई माधोपुर आने का कार्यक्रम बना।
अपने तयशुदा कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हेलीकाप्टर से शेरपुर हेलीपैड पहुंची। जंहा मौजूद सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया, संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल, विधायक मानसिंह गुर्जर, नगर परिषद सभापति विमला शर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेश जैन सहित कई भाजपा नेताओं ने सीएम की अगवानी की। इसके बाद सीएम रणथम्भोर दुर्ग के लिए रवाना हो गई। सीएम राजे रणथम्भौर नेशनल पार्क के रास्ते से रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंची। मंदिर जाते वक्त सिंह द्वार से वे खुली जिप्सी में सवार हुई।
तभी उन्होंने रणथम्भौर नेशनल पार्क की खूबसूरती को भी बड़ी नजदीकियों से निहारा। मुख्यमंत्री राजे रणथम्भौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंची। जंहा राजे ने......Read More

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...