7 किलो गांजा सहित एक गिरफ्तार


शाहाबाद केलवाड़ा । कस्बा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग जगहों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी सूर्यनारायण सिंह ने बताया कि एसपी सुनिल विश्नोई के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग अलग जगहों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में मुंशी जाति अहीर को बीलखेडा़ डांग से 7 किलो अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया है। जबकी दुसरा आरोपी सुगर सिंह जाति अहीर को 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अवैध तलवार सहित बमनगंवा रोड़ से गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने गांजे का वजन करया तो उसमें सात किलो गांजा निकला। पुलिस ने संबंधित धाराओं में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस के जवानों में कॉन्स्टेबल राजकुमार, हेड कांस्टेबल शेर सिंह, सवाई सिंह, जावेद अख्तर, लाखन सिंह ने कार्रवाई की। ReadMore

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...