खंडहर में तब्दील होता जा रहा स्वास्थ्य केंद्र


मथुरा। उतर प्रदेश सरकार की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की मथुरा में पोल खोल रहा नव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पैगाम। जहां कई दिनों तक नहीं डॉक्टर आते और स्वास्थ्य केन्द्र के अन्दर कटीली झाड़िया खड़ी हुई है। स्वास्थ्य केंद्र की सफाई नहीं होने के कारण के खंडर में तब्दील होता नजर आ रहा है। घंटों इंतजार कर मरीज लौट जाते है। वैसे सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की बात कहती है। वहीं जनपद मथुरा के शेरगढ़ के गांव पैगाम में नव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुद बीमार हालत में है और ना ही स्वास्थ्य केन्द्र में कोई साफ सफाई  होती है।
स्वास्थ्य केंद्र के अंदर कटीली झाड़ियां खड़ी हुई है। स्वास्थ्य केंद्र की हालत को देखकर ऐसा लगता है। जैसे स्वास्थ्य केंद्र के बिल्डिंग खंडहर में तब्दील होती जा रही। हमारी सर्किल न्यूज की टीम स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची तो स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा हुआ मिला। तब हमने वहां पर मौजूद मरीजों से बात की तो उन्होंने बताया कि डॉक्टरों का आने जाने का कोई टाइम टेबल नही है। डॉक्टर कभी मिलते है तो कोई कोई दिन तक लगातार आते ही नही है। मरीज घंटों इंतजार कर घर वापस लौट जाते हैं। जिस कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। ReadMore

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...