मथुरा। एसटीएफ और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी आलोक उपाध्याय को नए बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें प्रदेश में वर्ष 2015- 16 के दौरान 29334 जूनियर और प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती हुई थी। जिसमें मथुरा से 265 सहायक अध्यापकों की भर्ती में 108 फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई थी। इसका खुलासा STF ने मई के माह में किया था। इस मामले में 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
18 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। नामजद आरोपी आलोक उपाध्याय तभी भी से फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस को काफी लंबे समय से तलाश थी। शिक्षक भर्ती घोटाले में आलोक उपाध्याय की अहम भूमिका मानी जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी आलोक उपाध्याय को मेरठ रिमांड के लिए भेज दिया गया है। ReadMore
No comments:
Post a Comment