भारतीय जनता पार्टी ने की महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

उदयपुर। विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत उदयपुर में प्रदेश के गृहमंत्री और प्रदेश बीजेपी के नंबर दो के नेता गुलाबचंद कटारिया ने अपने गृह क्षेत्र के घरों में जाकर भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन मांगा। इस अभियान के तहत शुक्रवार कटारिया ने उदयपुर शहर के वार्ड नंबर 15 से इस महा जनसंपर्क अभियान का आगाज किया। इस दौरान गृहमंत्री कटारिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक घर में जाकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पिछले 5 वर्षों में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा सभी को दे रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस अभियान के तहत विकास कार्यों के पेम्पलेट छपाए गए हैं। जो कि हर घर तक पहुंचाया जा रहा हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान कटारिया के साथ यूआईटी चेयरमैन रविंद्र श्रीमाली सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। आपको बता दें कि.......Read More

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...