डीडवाना। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसके तहत भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन किया जा रहा है। हालांकि डीडवाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी तय नहीं किया है। मगर चेतन डूडी को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलों के बीच विरोध भी शुरू हो गया है। इसके तहत डीडवाना कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता चेतन डूडी के खिलाफ बगावत पर उतर आए हैं।
इस संबंध में शुक्रवार पीसीसी सदस्य रामकरण भाकर, छोटी खाटू ब्लॉक अध्यक्ष भागीरथ रुलानिया और सरपंच संघ मौलासर के अध्यक्ष हनुमान पूनिया की अगुवाई में मिर्धा पार्क में ग्रामीण क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहां उन्होंने कांग्रेस द्वारा चेतन डूडी को उम्मीदवार बनाने की संभावना पर विरोध जताया। उन्होंने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी चयन में सावधानी बरतनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चेतन डूडी और उनके पिता पूर्व विधायक स्व. रूपाराम डूडी गत लोकसभा और जिला प्रमुख चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
ऐसे में अगर दोबारा चेतन डूडी को प्रत्याशी बनाया गया तो यह कांग्रेस के लिए घातक होगा और कार्यकर्ताओं के विश्वास का भी हनन होगा। उन्होंने पार्टी आलाकमान को कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद ही उचित निर्णय लेने की बात कहते हुए कहा कि.......Read More
No comments:
Post a Comment