गहलोत ने फिर दोहराया कि ' मै थासु दूर नही है


जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने बुधवार को जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर गहलोत लोहावट में आमसभा को संबोधित करने के बाद गहलोत हेलीकॉप्टर से बावड़ी पहुंचे। जहां उपस्थित आमजन गहलोत जिंदाबाद कांग्रेस जिंदाबाद के नारे से अशोक गहलोत का भव्य स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत और अभिनन्दन किया।
अशोक गहलोत ने भोपलगढ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर बलाई की आमसभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने फिर दोहराया कि 'मै थासु दूर नही' इस बात को सुनते है कि सभा स्थल गहलोत के जयकारों से गूंज उठा। गहलोत ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि पिछली बार भाजपा सरकार ने पांच साल में केवल जनता से झूठे वादे किए थे।
जनता अब सब समझ चुकी है। इस बार चुनाव को भारी बहुमत से हार होगी। इस दौरान पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, प्रधान अलाराम मेघवाल, बावड़ी सरपंच दिनेश देशलहरा, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, पूर्व जिला प्रमुख दुर्गा बलाई, ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी राम जाजड़ा, स्वरूप खोत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।  ReadMore

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...