समर्थन मूल्य पर फसल की खरीद व्यवस्था पूरी तरह चौपट: रामपाल जाट

कोटा किसान महापंचायत के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के नेता रामपाल जाट रविवार को हाड़ौती दौरे पर कोटा पहुंचे। रामलाल जाट ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए राज्य सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फसल खरीद की वर्ष भर खरीद नही करने और खरीद मे अपर्याप्त केंद्र, अपर्याप्त केन्द्रों के कारण व्याप्त भ्रष्टाचार और भेदभाव जननीति के कारण किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी प्राप्त नही हो रही। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद व्यवस्था पूरी चौपट पड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की व्यवस्था के चलते किसानों को अपमानित होना पड़ रहा है और उन्हें उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल पा रहा। 
किसान नेता रामपाल जाट ने कहा कि जनता कांग्रेस और भाजपा से तंग आ चुकी है। समय आ चुका है जनता दोनों दलों को विदाई देने के मूड में है। कांग्रेस और भाजपा की सरकारी नीतियों के चलते गांव के उद्योगों को खत्म कर टाटा और बिरला को पनपाने का काम किया। आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किसान राज की घोषणा कर गांव में खुशाली के लिए प्रत्येक गांव में कृषि आधारित 10-10 उद्योग खोले जाएंगे। जो भी युवा गांव में उद्योग लगाएगा उसे 5 वर्ष तक बिना ब्याज के ऋण दिया जाएगा। खेती और ग्राम उद्योग से देश को सोने की चिड़िया बनाया जाएगा। किसान राज्य में किसी भी युवा.......Read More

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...