कोटा। भारत स्काउट और गाइड संगठन के स्थापना दिवस पर सोमवार को स्टीकर का विमोचन किया गया। राजस्थान राज्य स्काउट गाइड मंडल सचिव यज्ञदत्त सिंह हाड़ा ने बताया की 7 नवंबर 1950 को भारत स्काउट और गाइड संगठन का एकीकरण किया गया था। इस दिन को पूरे देश में स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। आगामी 7 नवंबर को अवकाश होने के कारण सोमवार की स्टीकर का विमोचन कर कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिषद कार्यालय और जिला कलेक्ट्रेट के द्वारा की गई। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के प्रदूषण को देखते हुए राजस्थान राज्य स्काउट और गाइड संगठन की ओर से लोगो को हरित दीपावली मनाने का संदेश दिया जाएगा। जिससे पर्यावरण पर प्रदूषण के असर को रोका जा सके।
इसके साथ ही राजस्थान में 7 दिसंबर को होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगो के घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। मतदान करना जनता का अधिकार है जिसके चलते जनता अधिक से अधिक मतदान कर सही सरकार का चुनाव कर सके। भारत स्काउट और गाइड संगठन के स्थापना दिवस पर लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में राजस्थान स्काउट गाइड संगठन से जुड़ सके इसके लिए भी अभियान की शुरुआत की गई। जिसको लेकर.........Read More
No comments:
Post a Comment