जोधपुर। 2018 के लिए विधानसभा चुनाव की भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है और सूची के जारी होते ही सभी अटकलों पर विराम लग गया है। करीब-करीब भाजपा ने अपने पुराने सिक्कों पर ही दांव लगाया है। सरदारपुरा में शंभू सिंह खेतासर और शहर सीट से कैलाश भंसाली के भतीजे अतुल भंसाली इस बार मैदान में हैं। इसके अलावा जो चर्चा का विषय बना था। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र वहां फिर भारतीय जनता पार्टी ने सूर्यकांता व्यास की ही बात मानी है। लगातार दो बार सूरसागर से और उससे पहले शहर विधानसभा से लगातार जीत का परचम फैला रही।
सूर्यकांता व्यास जीजी अब पांचवी बार अपना भाग्य आजमाने जा रही है। इसके अलावा लूणी से जोगाराम पटेल, ओसिया से भैराराम सियोल और फलोदी से पब्बाराम विश्नोई के साथ बिलाड़ा से अर्जुन लाल गर्ग भोपालगढ़ कमसा मेघवाल को पार्टी ने टिकट देकर उन पर विश्वास जताया है। संभागीय प्रवक्ता अचल सिंह मेड़तिया के अनुसार पार्टी जोधपुर में एकजुट है और बिना किसी विवाद के मिले इंटर में पूरी पार्टी की सहमति है और पार्टी के पक्ष में मतदान होकर सरकार बनाने की राह चुनी जाएगी। ReadMore
No comments:
Post a Comment