दीपदान और रंगोली से जगमगा उठा पुष्कर सरोवर


अजमेर। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक नगरी पुष्कर में पवित्र कार्तिक मास की गोपाष्टमी के मोके पर पवित्र पुष्कर के 52 घाटों पर दीपदान किया गया। दीपदान से सरोवर जगमगा उठा। धार्मिक मान्यता के मुताबिक गोपाष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक पवित्र सरोवर पर दीपदान करने का खास महत्त्व है। जिला प्रशासन और तीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट के द्वारा आयोजित सरोवर पर दीपदान महोत्सव में हजारो धार्मिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं विदेशी पर्यटक भी दीपदान देखने के लिए सरोवर पर उमड़ पड़े। पवित्र सरोवर के 52 घाटों पर पुष्कर कि सरकारी और गैर सरकारी स्कूली छात्राओं महिलाओं ने मनमोहक रंगोली भी सजाई। पवित्र सरोवर के ब्रह्म घाट, गौ घाट, वराह घाट, बंशी घाट पर महाआरती भी कि गई। ReadMore

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...