कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

जयपुर राजधानी जयपुर में एक बार फिर फायरिंग से दहशत फैल गई। जालूपुरा थाना इलाके में देर रात कार सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पेट मे लगी जिसके चलते युवक घायल हो गया। घायल को सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। इस मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों को पकड़ कर पूछताछ करने में जुटी है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश की बात कहीं जा रही है। हमलावर नामजद है। घायल और हमलावर दलाली का काम करते है। फायरिंग की सूचना पर डीसीपी सत्येंद्र सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार देर रात करीब एक बजे वनस्थली मार्ग पर कार सवार चार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से करण उर्फ सुरेश घायल हो गया। पूछताछ में सामने आया कि उस पर दुष्यंत और उसके साथियों ने हमला किया था। 
पुलिस ने बताया कि दुष्यंत और करण में किसी बात को लेकर वनस्थली मार्ग पर कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद दुष्यंत ने उस पर फायर कर दिया। घटना स्थल पर गोली का खोल मिला है। घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज जुटाए गए है। इस आधार पर आधा दर्जन लोगों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। हमला कर करने के बाद दुष्यंत और......Read More

No comments:

Post a Comment

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...