कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलनाथ ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। इस समय पुलिसवालों को मध्य प्रदेश में हफ्ते में कोई छुट्टी नहीं मिलती है। पुलिसवालों की पत्नियों ने इस साल यह मांग उठाते हुए भोपाल समेत कई जगहों पर प्रदर्शन भी किए थे।
कांग्रेस ने विधानसभा के अपने 'वचन पत्र' में पुलिसवालों को हफ्ते में एक दिन की जरूरी छुट्टी देने की घोषणा की थी। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों से चर्चा की और पुलिस बल के लिए साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस फैसले के बाद हजारों पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। ReadMore

सीट शेयरिंग को लेकर चिराग पासवान ने बीजेपी को दी धमकी


नई दिल्ली। एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के अलग होने के कारण पार्टी में फूट के संकेत मिल रहे है। बिहार में सम्मानजनक सीटों को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद चिराग पासवान ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि टीडीपी और रालोसपा के जाने के बाद अब एनडीए गठबंधन नाजुक मोड़ से गुजर रहा है। ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में फिलहाल बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मान पूर्वक तरीके से दूर करें। चिराग पासवान ने कहा राहुल गांधी को इस जीत पर ज्यादा उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सत्ता विरोधी लहर होने के बावजूद कांग्रेस को काफी मेहनत करनी पड़ेगी और उन्होंने बहुत कम अंतर से जीत हासिल करके सरकार बनाई है। Readmore

महागठबंधन में कांग्रेस को लग सकता झटका


नई दिल्ली। माना जा रहा था की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बाद यूपी में बनने वाले महागठबंधन में उसकी दावेदारी मजबूत होगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। महागठबंधन बनाने में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बनने बाले गठबंधन में कांग्रेस को बाहर रखने का फैसला ले लिया है। दोनों ही दलों में सीटों का का फॉर्मूला लगभग तय कर लिया है। इस गठबंधन में अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी भी शामिल है। इस  गठबंधन का औपचारिक ऐलान बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर हो सकता है। सूत्रों की माने तो मायावती की पार्टी बीएसपी 38 और  समाजवादी पार्टी 37 और आरएलडी 3 सीटों पर पर चुनाव लड़ेगी।  ReadMore

विधायक जी कर रहे हैं जनता के बूट पॉलिश


दौसा। महवा के विधायक ओमप्रकाश हुड़ला जो इन दिनों जनता की सेवा के लिए नए-नए तरीके अपनाकर जनता को यह संदेश दे रहे हैं कि वह भी आम आदमी है और आप की सेवा करने के लिए विधायक बने हैं उनको अपने से ऊपर ना समझे एक आम आदमी समझकर इन्होंने आज महवा के बाजार में बूट पॉलिश की है इस मौके पर कई लोगों की विधायक जी ने बूट पॉलिश की और लोगों को यह अपने विधायक जी का तरीका जो विधायक जी अपनी जनता के लिए अपना रहे हैं खूब पसंद आ रहा है। जनता की सहभागिता और विधायक बनना दोनों के बीच में दूरियां खत्म होनी चाहिए यह उद्देश्य है महवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला का। ReadMore

राज्य में नई सरकार के बाद, बड़ा प्रशासनिक फेरबदल


जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के सत्ता संभालते ही अशोक गहलोत की अगुवाई वाली सरकार ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों और आठ राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किये गये और 40 आईएएस के तबादले कर नौकरशाही को अपनी पसंद से आकर देने का प्रयास किया है। राजीव स्वरूप का पद बढ़ा और अब गृह विभाग में एसीएस, टीएडी से उठाकर सुदर्शन सेठी को लगाया वन विभाग में, सुबोध अग्रवाल को उद्योग और डीएमआईसी का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। निरंजन आर्य को वित्त प्रमुख सचिव का अहम जिम्मा मिला। ReadMore

ठण्ड के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त, पारा पहुंचा शून्य के पार


सीकर। फतेहपुर में बुधवार को तापमान माइनस में पहुंच गया। हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के बाद शेखावाटी में लगातार 5 वें दिन भी ठंड ने जनजीवन को कंपकंपा रखा है। बर्फीली हवा गलन वाली सर्दी से बुधवार को लगातार 5 वें दिन पारा जमाव बिंदु से नीचे है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। इस सर्दी ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ा दिया। इस बार दिसंबर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है।  इस दौरान दिन में कर्फ्यू जैसे हालत बने रहे।  ReadMore

सोनिया के गढ़ रायबरेली में गरजे मोदी


दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में रविवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। रायबरेली पहुंचने पर पीएम ने मॉडर्न कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने यहां पर 1100 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने देश के साथ अन्याय किया। झूठ कितना भी बोला जाए उसमें जान नहीं होती है। केंद्र सरकार रायबरेली के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन पहले की सरकारों ने इसको नजर अंदाज किया है। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार साल 2022 तक देश के हर गरीब परिवार को छत देने की कोशिश कर रही है। ReadMore

हार के बाद बीजेपी ने लिया फीडबैक


जयपुर। बीजेपी के गढ़ राजस्थान में कांग्रेस ने सेंध लगा दी है और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बीजेपी को शिकस्त देकर अब राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है। तो वहीं बीजेपी अपने हार के कारणों और परिणामों पर मंथन और समीक्षा कर रही है।इसी विषय में चर्चा करने के लिए गुरुवार को बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी,संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर सह-संगठन महामंत्री वी.सतीश दिल्ली गए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  द्वारा तीनों  से फीडबैक भी लिया गया और चर्चा की गई अब प्रदेशाध्यक्ष  से  लिए गए फीडबैक के आधार पर समीक्षा और मंथन किया जाएगा। उसके आधार पर बीजेपी विधानसभा चुनावों में रही कमियों को दूर कर के लोकसभा चुनाव की तैयारी की करेगी। ReadMore

आरपीआई कार्यकर्ताओं ने की अठावले की जेड प्लस सिक्योरिटी की मांग


महारास्ट्र। अंबरनाथ के एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष रामदास आठवले को युवा विंग के कार्यकर्ता ने धक्काबुक्की करके थप्पड़ मारा था। उसके बाद आरपीआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई की थी।आरोपी अब पुलिस की हिरासत में है। रामदास आठवले जैसे केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों ने गंभीरता से क्यो नही लिया।
केंद्रीय मंत्री आने के बाद पूरी खबरदारी लेने का काम पुलिस का है। फिर उनकी सुरक्षा में गलती कैसे हुई। पुलिस कर्मी को निलंबित करने की मांग करते और रामदास आठवले को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग को लेकर आरपीआई जिलाध्यक्ष प्रहलाद जाधव के नेतृत्व में डोंबिवली शहराध्यक्ष अंकुश गायकवाड, किशोर मगरे और कार्यकर्ताओं ने ACP कार्यालय पर मोर्चा निकाल कर ACP को किया निवेदन । ReadMore

राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई


भोपालगढ़। श्री परसराम मदेरणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष लीला चौधरी की ओर से महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई।जिसमें छात्र वर्ग में अधिक रुचि दिखाते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष लीला चौधरी ने बताया कि एसपीएम राजकीय महाविद्यालय, भोपालगढ़ में सांस्कृतिक सप्ताह और खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन छात्रा वर्ग में मिमिक्री, चम्मच रेस, म्यूजिकल चेयर,आंसू भाषण, कविता पाठ और छात्र वर्ग में वॉलीबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। ReadMore

गहलोत के मुख्यमंत्री बनने की झूठी घोषणा सोशल मीडिया पर हुई वायरल


भोपालगढ़। जोधपुर जिले के भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में माली समाज के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने समाज के नेता अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा सोशल मीडिया पर और अपने नेताओं की फोन से सूचना मिलने पर भोपालगढ़ कस्बे में डीजे पर नाचते गाते हुए जयकारा लगाते हुए जमकर खुशियां मनाई गई । वहीं ऐसे में कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक मुख्यमंत्री के पद को लेकर कोई घोषणा नहीं होने पर एक बार फिर कार्यकर्ताओं के मन पर मायूसी छा गई।
बिना पुख्ता सूचना के ही कार्यकर्ताओं ने गहलोत के मुख्यमंत्री बनने की खुशियां मना ली। वहीं कांग्रेस पार्टी ने अभी तक राजस्थान में मुख्यमंत्री के पद पर सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच में किसी का भी नाम फाइनल नहीं किया है। ऐसे में गहलोत के समर्थक अपनी मनमर्जी से ही मुख्यमंत्री बना कर खुशियां मनाते दिखे। ReadMore

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने योजनाओं का किया निरीक्षण


मेड़ता सिटी। जिला परिषद नागौर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अम्बालाल मीणा ने नागौर जिले की मेड़ता सिटी पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण कर पीएम आवास, नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन आदि योजनाओं का फीडबैक लेकर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खासकर उन्होंने पीएम आवास योजनामें समय पर लक्ष्य की पूर्ति नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए दिसम्बर माह में लक्ष्य पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीणा ने पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण कर विकास अधिकारी कविता जसोरिया से तमाम विभागीय जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ जसौरिया ने बताया कि मेड़ता पंचायत समिति क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 460 में से 320 आवास पूर्ण कर लिए गए है। मीणा ने संबंधित जानकारी लेते हुए शेष आवास इसी माह पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करवाने की हिदायत देते हुए कहा कि पीएम आवास योजना के लाभ के लिए जो ग्रामीण क्षेत्र से कमाने के लिए पलायन करके गए है। 
ऐसे लोगों के साथ ही विधवाओं को मोटिवेट करने का फायदा पहुंचाएं। उन्होने नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, सांसद कोष, विधायक कोष आदि के कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि पीएम आवास योजना को लेकर विकास अधिकारी कविता पूर्व में संबंधित अधिकारियों और कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस जारी कर चुकी हैReadMore

शिवराज सिंह चौहान ने किया चुनावी जनसभा संबोधित


शाहबाद। राजस्थान में सात दिसंबर को होने जा रहे 15वें विधानसभा चुनाव में भाजपा की और से चुनावी मैदान में उतरे भाजपा के शाहबाद किशनगंज प्रत्याशी ललित मीणा के चुनाव में विजय दिलाने को लेकर नगर समरानियां में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने हेलीकॉप्टर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आये। जनसभा संबोधन से पूर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने साफा माला पहनाकर स्वागत किया। चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुये मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि राजस्थान की वसुंधरा सरकार से पहले वाली कांग्रेस सरकार अंधेरे का प्रदेश बना कर गई थी। जिसे वसुंधरा सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत उजाला किया। 
उन्होंने कहा राजस्थान गड्ढों का प्रदेश हुआ करता था। जिसे भाजपा सरकार ने नई सड़क बना कर गड्ढों को ढका और सडको का जाल बिछाया इसी के साथ सैकड़ों ऐसे गांव जहां सड़क का अभाव था उन्हें सड़क से जोड़ा गया। कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की पूरी पार्टी हिंदू मुस्लिम करने के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को हिंदू बनाने में लगी हुई है। कभी वे मंदिर जाते है तो कभी मानसरोवर की यात्रा पर। कांग्रेस अध्यक्ष क्या बोलते है ये उन्हें ही नहीं पता वो कंफ्यूज है। साथ ही सारी की सारी कांग्रेस पार्टी भी कंफ्यूज है। उनके अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कई जगह हारी है। अब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान की बारी है। ReadMore

अमित शाह ने किया विशाल जनसभा को संबोधित


चित्तौड़गढ़।अनगढ़ बावजी स्थल पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल बाबा की पार्टी की कोई रणनीति नहीं है। नहीं कोई जनाधार इस देश में बचा है उन्होंने कहा कि पूरे देश में भारतीय पार्टी का परचम फहरा रहा है। कांग्रेस पार्टी भारत के नक्शे पर ढूंढने से नहीं मिलने वाली है। कांग्रेस पार्टी देश की जनता का विश्वास खो चुकी उसे अब जनता शासन में नहीं लाएगी।
राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने वाली है इसमें कोई शंका नहीं है। कांग्रेस पार्टी वंशवाद पर चल रही है। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 129 योजनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि इससे गरीब दलित वर्ग का भला हुआ है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि वह किसके साथ हैं। तो जनता ने हाथ उठाकर भाजपा का समर्थन करने की बात कही। ReadMore

मतदाता जागरूकता के लिए बजरंग दल ने निकाली रैली


सिरोही। कस्बे में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में सरूपगंज कस्बे जागरूकता मतदाता रैली निकाली। मतदाता जागरूकता रैली कस्बे के सरुपगंज पुलिस चौकी मुनि महाराज मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हो कर पुराना बस स्टैंड, सुभाष सर्किल, सदर बाजार, गायत्री आश्रम, गुर्जर मोहल्ले से होती हुई रैली पुनः मुनि महाराज प्रांगण में पहुंच कर सम्पन्न हुई।
रैली में तख्तियां और जागरूकता मतदान संदेश के नारे दिए गए। रैली में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र का यही अधिकार कोई वोट ना जाए बेकार के नारे दिए। रैली में नारों के माध्यम से सारे काम छोड़ कर जनता को 7 दिसम्बर को वोट दे का कहा।
विहिप और बजरंग दल का यह आह्वान है कि 7 दिसम्बर को हो शत प्रतिशत मतदान करने को जनता से रैली के माध्यम से जानकारी दी। रैली में भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्री राम के घोष के साथ रैली का आयोजन किया गया। ReadMore

फुटबॉल प्रतियोगिता में पहुंचे सचिन तेंदुलकर


महाराष्ट्र। ठाणे महानगर पालिका स्कूल मुंब्रा शिमला पार्क शाला क्र.7 में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस आयोजन समारोह में स्कूल के छोटे छोटे बालक बालिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बच्चों की बीच आकर खेल से जुड़े खिलाड़ी का  हौसला  बढ़ाया। सचिन तेंदुलकर ने बच्चों के माता-पिता को भी यह आश्वासन दिया कहा कि सभी बच्चे पहले इसी तरह छोटी उम्र में खेलते खेलते बड़े होते है। आगे जाकर नाम रोशन करते है अपनी मेहनत और लगन के साथ जिस तरह बच्चे खेल रहे वही आगे चलकर देश के लिये खेलते है। कोई भी एकाएक बड़ा खिलाड़ी नही बनता है। ReadMore

जोधपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सभा


जोधपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जोधपुर आने वाले हैं। इससे पहले सोमवार को अपने चुनावी दौरों की शुरुआत करने से पूर्व अशोक गहलोत जोधपुर पहुंचे। जहां मीडिया के पूछे गए सवालों पर अशोक गहलोत ने जोधपुर में मोदी के स्वागत की बात कही। साथ ही वैचारिक मतभेद का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है।
लेकिन राजस्थान में अब मोदी आए या योगी या फिर अमित शाह वसुंधरा के विदाई तय है। भाजपा की यह रेस्क्यू वसुंधरा को बचा नहीं पाएंगे। राहुल गांधी का जिक्र करते हुए व्यक्तिगत लड़ाई नहीं होने की बात कहते हुए अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों पर निशाना साधा। ReadMore

मोदी के दौरे को लेकर कार्यकर्ता जुटे अंतिम तैयारियों में


हनुमानगढ़। चार दिसंबर को सुबह ग्यारह बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर कार्यकर्ता अंतिम तैयारियों में जुटे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा टाउन के नए बाइपास पर स्थित दशहरा ग्राउंड के पास होगी। प्रोटोकॉल के मुताबिक इस ग्राउंड में तीन हेलीपैड होंगे। एक हैलीपैड सीएम की गौरव यात्रा के दौरान तैयार किया गया था। अन्य दो हैलीपेड में से एक तैयार किया जा चुका है तो दूसरा सोमवार सुबह दस बजे तक बनकर तैयार होगा।
खास बात है कि रविवार को एयरफोर्स की टीम की ओरसे दो हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए ट्रायल भी किया गया। सूत्रों की माने तो एसपीजी टीम ने सभा स्थल और दशहरा ग्राउंड को अपने कब्जे में ले लिया है। सुरक्षा मानकों के अनुसार इंटेलिजेंस की विशेष टीम कार्य करवा रही है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी का मंच 24 गुणा 56 फीट का होगा। ReadMore

बीजेपी प्रत्याशी ने किया डोर टू डोर जनसम्पर्क


जयपुर। राजस्थान में आगामी चुनावों को देखते हुए प्रचार-प्रसार अपने चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डोर टू डोर जाकर जनसम्पर्क कर रहे है। इसी कड़ी में सोमवार को बीजेपी के सिविल लाइन्स प्रत्याशी  डॉ.अरुण चतुर्वेदी ने गुर्जर की थड़ी क्षेत्र के देवीनगर में डोर टू डोर जाकर जनसम्पर्क किया। इस दौरान राजकुमारी दिया कुमारी भी अरुण चतुर्वेदी के समर्थन में जनसम्पर्क के मैदान में उतरी। वही कार्यकर्ताओं में भी पूरा जोश इस दौरान देखने को मिला। ReadMore

बीजेपी महिला ने किया शक्ति प्रदर्शन


जयपुर। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पॉलिटिकल पार्टियां पूरी तरह से चुनावों में जुट चुकी हैं और प्रचार-प्रसार करने के नये नये तरीके आजमा रही हैं। ऐसे में रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर महिलाओं द्वारा शक्ति प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण के तहत चेन्नई तमिलनाडु निवासी राजलक्ष्मी मांडा ने राजस्थान में अपने सहयोगियों के माध्यम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर "युवा महिला शक्ति यात्रा" निकाली राजलक्ष्मी इस कदम को सराहते हुए। भारतीय जनता पार्टी ने सहयोग करने का निश्चय भी किया। ReadMore

राजस्थान के रण में छाया चुनावी रंग


जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और मतदान में अब बस कुछ ही दिन शेष रह गए है। ऐसे में दोनों ही मुख्य राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों को राजस्थान के रण में उतार दिया है। सभी स्टार प्रचारक बड़ी-बड़ी सभाओं ओर रैलियों के जरिए नेता और अभिनेता अपने-अपने प्रत्याशियों का बढ़-चढ़कर प्रचार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी पार्टियों पर भी आरोप-प्रत्यारोप लगाने से नहीं चूक रहे
इसके साथ ही राजस्थान में दलित राजनीति और भगवान के नाम पर राजनीति खेली जा रही है तो वहीं जाति और गोत्र को भी चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा। राजस्थान में सभी पार्टियों ने चुनाव में जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। चुनावों में जीतने के लिए हर प्रकार कासमीकरण बनाने की कोशिश भी राजस्थान में की जा रही है। चाहे वह धर्म को लेकर हो या जाति को लेकर हो या महिला और युवाओं को लेकर। ReadMore

मछलियों के जीवन को बचाने हेतु भामाशाह ने खुदवाया नलकूप

भोपालगढ़। कस्बे के सबसे बड़े शिम्भेश्वर तालाब में इस बार बारिश नहीं होने के कारण पानी की आवक नहीं होने से पनप रही हजारों मछलियों का जीवन खतरे में पड़ते देखकर बीटीएस न्यूज़ चैनल ने खबर प्रकाशित कर भामाशाह का ध्यान आकर्षित किया।
इसके बाद समाजसेवी सोहनलाल बोथरा ने आरसी बाफना और महावीर अनिल बोथरा को प्रेरित कर नलकूप खुदवाने का कार्य रविवार को किया। युवा कार्यकर्ता सिंबू भाई प्रजापति ने बताया कि भोपालगढ़ क्षेत्र में इस बार अकाल पड़ने के कारण तालाब में पानी की आवक नहीं होने से तालाब का पानी सूखने की कगार पर पहुंच गया।
ऐसे में तालाब में पनप रही हजारों मछलियों का जीवन खतरे में पड़ते देखकर गांव के बुजुर्ग भामाशाह सोहनलाल बोथरा ने पहल करते हुए रविवार को विधिवत शुभ मुहूर्त के अनुसार नलकूप खुदवाने का कार्य प्रारंभ किया। इस दौरान नलकूप खुदवाने में भामाशाह आरसी बाफना और अनिल, महावीर बोथरा का पूर्ण सहयोग रहा।  ReadMore

कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिंधु ने भाजपा पर साधा निशाना


बस्सी। रविवार शाम को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिंधु ने कानोता बस स्टैंड पर कांग्रेस प्रत्याशी दौलत सिंह मीणा के समर्थन में आमसभा को सम्बोधित किया। करीब 4 घण्टे देरी से आए सिद्धू को सुनने के लिए लोग शाम तक डटे रहें। सिद्धू ने आते ही चिर परिचित अंदाज में शेरो शायरी से समा बांधते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। सिद्धू ने कहा कांग्रेस ने देश को पांच गांधी दिए। महात्मा गांधी, इंदिरा, राजीव, संजय, और राहुल वहीं भाजपा ने देश को तीन मोदी दिए ललित, नीरव और नरेंद्र मोदी और इन आप सभी का देश के लिए योगदान याद कर लीजिए।  ReadMore

कमलनाथ पुलिसकर्मियों को दे सकते है बड़ी राहत

दिल्ली ।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी और एक नई भर्ती का ऐलान कर सकते है। कमलन...